जयपुर (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। देश के आरक्षित वर्ग के हितों के लिए संगठन के लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद जयपुर के झालाना स्थित अंबेडकरआगे आना पड़ेगा प्रवीण मांगरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद जयपुर के झालाना स्थित अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के सभागार में आयोजित राजस्थान प्रदेश राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद की मीटिंग में प्रदेश पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजस्थान के अध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि संगठन के सभी साथी पूरे प्रदेश में एकजुट होकर संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण की रक्षा के लिए अभियान चला कर कार्य कर रहे हैं। समस्त 41 जिलों में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया गया है एवं आने वाले वक्त में देश एवं प्रदेश की सरकारों से जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिलवाने का मांग पत्र दिया जाएगा। देश एवं प्रदेश की सरकार द्वारा बैकलॉग में खाली सीटों को भरवाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।


केडी बैरवा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार महिलाओं के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही हैं।
मंच संचालन प्रदेश महामंत्री देवी लाल बेरवा ने किया। दीपाली वर्मा ने स्वागत भाषण किया एवं प्रदेश सचिव हनुमान सहाय मीणा ने धन्यवाद भाषण किया।
इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वैलफेयर सोसाइटी जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतवीर सिंह का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस दौरान भंवर मेघवंशी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, जयपुर ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, समाजसेवी मोहनलाल, गोपाल लाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *