बूंदी। रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी अध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा नर्सिग ऑफिसर व रामलाल मीणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले की तहसील दुद्धी में 15 मार्च 2026 को वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें देश-विदेश से समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया इस अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी के जिला सचिव रक्तवीर सीताराम मीणा ने रक्तदान किया। ये रक्तदान सीताराम मीणा ने लोगों के प्रति जागरूकता लाने के लिए संदेश दिया ताकि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को एक वर्ष में दो से चार बार रक्तदान करना चाहिए जिससे हो रही देश में ब्लड की कमी को पूरा किया जा सके।

रक्तदान करते समय सीताराम मीणा के साथ रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी अध्यक्ष ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर, जिला प्रवक्ता रक्तवीर रामलाल मीणा समाजसेवी व अन्य बाहर से आए हुए रक्तवीर रक्तदान करते समय साथ में रहे।
प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दुद्धी में रक्तदान के प्रति देश विदेश में जागरुकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया और इसके बाद में रक्तदान शिविर चालू किया गया जिसमें अलग-अलग राज्यों के रक्तवीरो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
देश विदेश में हो रही ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के रक्तवीरों और बाहर से आए हुए रक्तवीरों द्वारा संदेश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए जिससे हो रही ब्लड की कमी को दूर किया जा सकता है।
