बाड़मेर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा, बाड़मेर ग्रामीण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पाँचवे दिन प्रथम सत्र में प्रातःकाल व्यायाम एवं प्रार्थना के बाद जल महोत्सव अभियान एवं नशा मुक्त समाज निर्माण अभियान की विशाल रैली का आयोजन किया l

रैली को प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार के नेतृत्व में रवाना किया l

सहयोगी के रूप में हरी सिंह व्याख्याता, माधव कुमार भाटिया, पोकरा राम पोटलिया , सुमन चौधरी, सुदेश शर्मा साथ रहें l

रैली में जल संरक्षण से संबंधित, सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति पाने से संबंधित नारे लगा कर गाँव को गूँजा दिया l रैली में गाँव के बहुत सारे ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया l

गाँव के विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली वापस विद्यालय पहुँची lग्रुप नंबर 5 गाँधी दल ने सब्जी- रोटी के रूप में स्वादिष्ट भोजन बनाया l सभी स्वयं सेवकों ने भोजन मंत्र के बाद भोजन किया l

दूसरे सत्र में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बाड़मेर के अंकित कुमार ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से बताया l यौन रोगों के बारे में भी कई बातें बताई l आपने बताया कि शारीरिक बीमारी को हम देख कर समझ सकते है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को समझना बहुत ही मुश्किल है l अगर किसी व्यक्ति को कोई मानसिक बीमारी हो तो उस बात को अपने माता-पिता, गुरूजनों या अपने दोस्तों को खुल कर बताना चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सकें l

प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने बताया कि हमे शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बचना होगा l इसके लिए हमें नशा मुक्त एवं तनाव से मुक्त रहना चाहिए l संतुलित आहार लेना एवं नियमित दिनचर्या होनी चाहिए l
कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार ने शिविर के पिछले चार दिनों के कार्यो से अवगत कराया और आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमो से भी अवगत कराया l
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
