सांचौर। जोधपुर में निर्माणाधीन मेघवाल समाज आरोग्य भवन एम्स धर्मशाला के लिए सांचौर के मकवाना परिवार ने सराहनीय पहल करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
मूलतः केरिया, तहसील सांचौर जिला जालौर तथा वर्तमान में सांचौर निवासी शंकर मकवाना (आरक्षक, यातायात शाखा, पुलिस थाना सांचौर) ने अपने पुत्र शौर्य मकवाना के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मेघवाल समाज आरोग्य भवन के निर्माण कार्य हेतु 5100 रुपये की राशि संस्थान के खाते में जमा करवाई।


गौरतलब है कि मकवाना परिवार इससे पहले भी 5100 रुपये का सहयोग कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक परिवार द्वारा कुल 10200 रुपये का सहयोग आरोग्य भवन निर्माण के लिए प्रदान किया जा चुका है।
मकवाना परिवार द्वारा सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग देने की भावना की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर स्वास्थ्य एवं सेवा संस्थान, जोधपुर की ओर से मकवाना परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सुपुत्र शौर्य मकवाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *