सूरतगढ़। राजस्थान में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्र छात्राओं को प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु बौधि फाउण्डेशन सूरतगढ़ में समाज के होनहार विद्यार्थियों के रहने एवं खाने की लम्बे समय से निःशुल्क सुविधा दी जा रही है वर्तमान में 30 से 4० छात्र राजस्थान के अलग -अलग जिलों से अध्ययनरत है।


इतना ही नही छात्रों को प्रतिदिन संस्थान के नियमो के अनुसार अनुशासन, उपस्थिति, संस्थान की गणवेश (जिसमें एक पौशाक संस्थान द्वारा नि: शुल्क ) नियमित दिनचर्या आदि की पूर्ण से पालना करनी होती है। संस्थान में रहकर कई छात्रों नें सरकारी नौकरी हासिल कर ली है यही छात्र बैक टू सोसायटी के तहत सहयोग भी कर रहे हैं।


ऐसी ही शिक्षा के क्षेत्र मे पुनित कार्य करने वाली संस्था में बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज का सदस्य होने के नाते 22 मार्च 2026 को बैठक में भाग लिया जिसमे छात्र हित के कई निर्णय लिए गये ।
सर्व प्रथम् ट्रस्ट के सीनियर साथी के निधन पर श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया ।
तदनुपरान्त बैठक ऐजेन्डे के अनुसार शहर के पास बौधि फाउण्डेशन की 10 बीघा जमीन के रूपान्तरण एव भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करना, छात्रों को छात्रवृति, छात्र छात्राओं को गणवेश, बौधि फाउण्डेशन की वेबसाइट तैयार करना, संस्था की स्मारिका तैयार करना, वितिय वर्ष 2025- 26 के आय व्यय का अनुमोदन आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
चूँकि यह संस्थान पुर्ण रूप से समाज के बुद्धिजीवी भामाशाहों के सहयोग पर निर्भर है साथ ही समाज की ऐसी होनहार प्रतिभाएं जो धन के अभाव में आगे आने से पिछड़ जाती हैं उन्हें बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना है।
आप इस संस्थान में अपनी आमदनी का कुछ अंश प्रतिमाह, प्रतिवर्ष सहयोग के रूप मे देकर अनुग्रहित करावें।
शिक्षा दान -महादान
तगाराम खती, बाडमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *