बीकानेर। पंचायत बीदासरिया के मेघवाल समाज के युवाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मृत्यु भोज एवं शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली। युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि कोई भी व्यक्ति शपथ का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर ₹5100 का जुर्माना लगाया जाएगा।

शपथ लेने वालों में लेखराम, सोहनलाल, जगदीश प्रसाद, तोलाराम, देदाराम, गोपालराम, रामलाल, तनवीर, दुलाराम, छगनलाल, नरसाराम एवं गंगाराम शामिल रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल बिदासरिया ने कहा कि युवाओं द्वारा लिया गया यह संकल्प समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी युवाओं से इस निर्णय का पालन करने और समाज सुधार की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समाज के प्रबुद्धजनों ने युवाओं के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
