सरदारशहर। सुरक्षा सखी पखवाड़ा के तहत में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा सखी मंजू कंवर ने आंगनबाड़ी केंद्र बिल्यू में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला संबंधी कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंजु कंवर ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बालिकाओं का जागरूक होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सहायता मिल सके। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में होने वाली गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

साथ ही उन्होंने सुरक्षा के विभिन्न उपायों और कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं और व्यवस्थाएं चला रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे, जिनका सुरक्षा सखी मंजु कंवर ने सरल और प्रभावी तरीके से समाधान किया। अंत में सभी छात्राओं को सतर्क, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बिल्यू आंगनबाड़ी में सुरक्षा सखी मंजू कंवर, बादड़ीया आंगनबाड़ी में सुरक्षा सखी लक्ष्मी गुर्जर , आसपालसर आंगनबाड़ी में सुरक्षा सखी आंचल , शिमला आंगनबाड़ी में सुरक्षा सखी मित्रों देवी , बीजरासर आंगनबाड़ी में सुरक्षा सखी निर्मला कंवर ने महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *