• जागो हुक्मरान न्यूज

चूरू | राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू संस्कृत के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मूल चन्द संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष में 12 जून 2025 को हरियाणा भवन, दिल्ली में काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति डॉ संभाजी बाविस्कर द्वारा सम्मानित किए गये कार्यक्रम के संयोजक डॉ मंजीत सिंह दहिया ने यह जानकारी दी।

प्रोफेसर पूर्व में भी विद्या वाचस्पति ,विद्यासागर, इत्यादि उपाधियों से सम्मानित किये जा चुके हैं ।वर्तमान में उनके संस्कृत के प्रति अनुराग एवं विषय के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने के उपलक्ष में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा शिक्षा के क्षेत्र में यह है सर्वोच्च मानद् उपाधि है जो 12 जून 2025 को दिल्ली में दी गई प्रोफेसर मूलचंद ने संस्कृत साहित्य में अनेक रिसर्च पेपर, लघु शोध परियोजना, इत्यादि कार्य करने के साथ-साथ लेखन कार्य भी किया है ।

राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में भाग लेकर शोध पत्रों का वाचन कर विषय को और अधिक रुचिकर व मजबूत बनाया है प्रोफेसर संस्कृत विद्यार्थियों की अध्ययन से सम्बंधित हर तरह की समस्या का समाधान करने का प्रयास करते हैं एवं नियमित रूप से अध्यापन का कार्य करवाते हैं। प्रोफेसर अपने विद्यार्थियों का मार्गनिर्देशन करते रहते हैं। विषय के प्रति समर्पित रहने के उपलक्ष में यह मानद् सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *