ज्ञान के प्रतीक बाबा साहब बी आर अंबेडकर की प्रेरणा से नामा सर सहयोग की अग्रिम पंक्ति में सुमार होते हुए आपका लंबा सफर रहा हैं।

समाजसेवी शिक्षाविद जगदीश नामा प्रधानाचार्य राउमावि आदर्श ढूंढा सत्र 2018-19 से आज तक लगातार बाड़मेर द्वारा संचालित अध्ययन गोद योजना के अंतर्गत एक से दो,तीन विद्यार्थियों को सालभर लगातार आर्थिक सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं।
नामा साहब ने जरूरतमंद छात्र मेहबूब खां पुत्र निहाल खां मंगनियार ब्लॉक फतेहगढ़ जो नीट की कोचिंग में अध्ययनरत हैं। आज दिनांक 15 मार्च को 10,000/- की राशि अध्ययन हेतु ऑनलाइन प्रदान की गई। यह बहुत ही प्रेरणादायक व अनुकरणीय सेवाएं हैं।
आप प्रारम्भ से AGY में आर्थिक सहयोग जारी रखे हुए हैं। इसके अलावा भी आप एक,दो जरूरत मन्दों एवं सामाजिक सेवाओं में समय समय पर आर्थिक सहयोग प्रदान करते रहते हैं।
सर्वसमाज बाड़मेर की अध्ययन गोद योजना में नेक सेवा कार्य के लिए प्रधानाचार्य जी को सपरिवार धन्यवाद व हार्दिक आभार व्यक्त करते है।
“नेक कार्य के लिए जब पवित्र हाथ उठते है, तो प्रतिभाओं का मनोबल स्वतःबढ़ जाता है।”
“समाज के समर्थ लोग तन, मन, धन,समय और विचार देंगे तो समाज की दशा और दिशा बदलने में ज्यादा समय नही लगेगा।
शिक्षादान महादान
सादर वंदन
🙏
मास्टर वीराराम परिहार( भुरटिया)
अध्ययन गोद योजना निर्माता,संचालक, सामाजिक चिंतक एवं पे बैक टू सोसायटी प्रेरक।
9571808095
