बाडमेर । बाडमेर जिले के धोरीमन्ना उपखण्ड क्षेत्र के शोभाला जेतमाल निवासी फताराम पंवार व्याख्याता ने समाजोत्थान ,नशामुक्त समाज निर्माण ,सामाजिक कुरीतियों को छोड शिक्षा से नाता जोडो मिशन के विशेष सहयोग और आर्थिक अंशदान कर पिता चूनाराम पंवार के देहान्त पर मृत्युभोज न कर शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण मानवीय कार्य के उपलक्ष्य में “टीम बाड़मेर “द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाडमेर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार मीणा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य सहित अतिथियों के कर कमलो द्वारा रविवार को शोल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सोमवार को पिता चूनाराम पंवार की द्तीय पुण्य तिथि पर सामाजिक कुरीतियों से समाज को मुक्त करने,नशा मुक्त समाज निर्माण बनाने, अध्ययन गोद योजना के तहत गरीब प्रतिभाओं का सहयोग कर करने का संकल्प लिया गया जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनेगा जी जिससे शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती आयेगी। पिता की द्वितीय पुण्य तिथि पर अवसर पर अनाथ एवं दिव्यांग अनुसूचित जनजाति समुदाय की शिल्पा भाटी को 8000/- भुगतान किए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *