जयपुर। राजस्थान में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शासन सचिव कृष्ण कुणाल तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की अध्यक्षता में बुलाई गई सभी शिक्षक संघों बैठक में हनुमानगढ़ से देवेंद्र सिंह सिद्धू ने तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण की बात को प्रमुख रूप से रखा।

उन्होंने यह भी मांग रखी कि सामान्य शिक्षकों से शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण अलग से किया जाए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से यह भी अवगत करवाया कि शारीरिक शिक्षकों की परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित होती है और राज्य स्तर पर ही मेरिट बनती है। और टूर्नामेंट में भी तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षा अध्यापक की ड्यूटी एक जिले से दूसरे जिले में लगती है।


उन्होंने पारदर्शी स्थानांतरण नीति को लेकर लेकर भी राज्य सरकार को सुझाव प्रेषित किये।
1.राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक /जिला/ राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों/ शारीरिक शिक्षकों को स्थानांतरण में वरीयता दी जाए।

  1. दूरी के आधार पर अतिरिक्त अंक स्थानांतरण में प्रदान किए जाएं। अपेक्षाकृत अधिक दूरी पर कार्यरत शिक्षकों /शारीरिक शिक्षकों को वरीयता दी जाए।
  2. ग्रामीण सेवा में ज्यादा समय बिताने वाले शिक्षकों को भी अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *