छात्रवृत्ति के माध्यम से डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना कर रहे साकार

• जागो हुक्मरान न्यूज
चूरू | जिले के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है, जो आर्थिक तंगी के चलते चिकित्सक या इंजीनियर बनने का सपना अधूरा छोड़ देते है। चूरू के प्रसिद्ध डॉ. राहुल कस्वां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कस्वां ने समाज के ऐसे जरूरतमंद, ग्रामीण, किसान-मजदूर परिवारों के होनहार बच्चों की मदद के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की है, जो उनके टूटते सपनों को फिर से उड़ान देगी। इस पहल के तहत डॉ. कस्वां ऐसे विद्यार्थियों का चयन कर देश के शीर्ष कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क अध्ययन की व्यवस्था करवारहे हैं। यह योजना न केवल विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, बल्कि उनके माता-पिता के सपनों को साकार करने की दिशा में भी एक सार्थक कदम है।
जरूरतमंद विद्यार्थी सीधे कर सकते है संपर्क : इस योजना के लिए पात्र छात्र-छात्राएं अपनी 10वीं, 12वीं व नीट की मार्कशीट के साथ अपने माता-पिता सहित डॉ. कस्वां के चूरू स्थित आवास आंखों के अस्पताल के पीछे, सैनिक बस्ती पर संपर्क कर सकते हैं।
डॉ. कस्वां की सामाजिक पहल को मिल रही सराहना : डॉ. कस्वां की इस पहल को पूरे जिलेभर में सराहना मिल रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले अनेक होनहार छात्र-छात्राएं केवल पैसों की कमी के कारण अपने सपनों को त्याग देते हैं, ऐसे में यह प्रयास उनके जीवन की दिशा बदल सकता है।
सपने अब होंगे पूरे : डॉ. कस्वां ने कहा कि कोई बच्चा सिर्फ इसलिए डॉक्टर या इंजीनियर बनने से वंचित न रह जाए क्योंकि उसके पास कोचिंग की फीस भरने के पैसे नहीं है इसी सोच से यह छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। उन्होंने विशेष रूप से गरीब, मजदूर, अनाथ और किसानों के बच्चों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है
रिपोर्ट: सुनील चन्देल
