चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)।टांकरडा ग्राम में स्थित बुनकर मौहल्ले में शनिवार को बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं की ओर से महिला दिवस पर बलाई सभा-भवन मोरीजा रोड़ चौमूं में होने वाले महिलाओं का सम्मान समारोह को लेकर समाज के लोगी की बैठक समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार एवं महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज की महिलाओं के साथ ही समारोह में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को सम्मान किया जाएगा।


समारोह के संयोजक कालूराम सामरिया ने महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में समारोह में पहुंचने के लिए आह्वान किया। इसके पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इस दौरान समारोह के मुख्य संयोजक लालाराम मेहरड़ा, सहसंयोजक सेडूराम बुनकर, सहसंयोजक नानगराम लुनिवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोपाल लाल हरसोलिया, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मोहनलाल हरसोलिया, मदनलाल हरसोलिया, राधेश्याम हरसोलिया, राजेंद्र हरसोलिया, गोदी देवी, सुंदरी देवी, चावली देवी, दीपा देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, संतोष देवी, शांति देवी, पूजा देवी, निर्मला देवी, पार्वती देवी, पूजा देवी, निशा देवी, सोनू देवी, ममता देवी, कुशाल हरसोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *