सिरोही । सामाजिक कार्यकर्ता मफतलाल बुनकर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनानी में विद्यार्थियों को पेन व चरण पादुका वितरित किए। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। टीम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और नियमित विद्यालय आने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मफतलाल बुनकर ने कहा, “शिक्षा ही जीवन को संवारती है। यह हमें सही और गलत का अंतर समझाती है और हमें सही निर्णय लेने में मदद करती है। शिक्षा हमें समाज की बुराइयों से लड़ने की शक्ति देती है और हमें एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है” ।

उन्होंने आगे कहा, “एपीजे अब्दुल कलाम की कहानी हमें सिखाती है कि शिक्षा, मेहनत और दृढ़ निश्चय से हम किसी भी ऊँचाई को छू सकते हैं। एक साधारण परिवार से आकर उन्होंने कठिन परिश्रम और अदम्य उत्साह से मिसाइल मैन और भारत के राष्ट्रपति बनने का सफर तय किया”।

विद्यालय के संस्था प्रधान वीरेंद्र पाल सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता मफतलाल बुनकर और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह आयोजन हमारे विद्यालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा”।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता जयंतीलाल सुथार, कांतिलाल जोशी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। टीम मफतलाल बुनकर द्वारा बताया गया कि आगे भी क्षेत्र में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *