जैसलमेर। पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत खींया मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खींयावास राड़की में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नव प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इच्छुक अभिभावक 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक शाला दर्पण पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य भोमसिंह तंवर ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान, बीकानेर के आदेशानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जा रही है।प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों की सूची एवं कक्षावार रिक्त सीटों की जानकारी 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके पश्चात 25 मार्च 2026 को लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 28 मार्च 2026 से प्रवेश दिया जाएगा तथा विद्यालय में शिक्षण कार्य 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। विद्यालय में कक्षा 1 में 30, कक्षा 2 में 23, कक्षा 3 में 17, कक्षा 4 में 22, कक्षा 5 में 14, कक्षा 6 में 22, कक्षा 7 में 19 तथा कक्षा 8 में 26 सीटें उपलब्ध हैं।


अभिभावकों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। यदि आवेदन संख्या रिक्त सीटों से अधिक होती है तो प्रवेश लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यालय समय में शाला दर्पण प्रभारी सुनील पालीवाल (7878734415) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *