बाड़मेर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा, बाड़मेर ग्रामीण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में प्रातःकाल व्यायाम प्रदर्शन एवं प्रार्थना कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रांगण की साफ- सफाई के साथ-साथ विद्यालय के आस-पास की सफाई की गई l विद्यालय के सामने रोड पर पड़े गड्ढों को भरा गया lगार्डन को भव्य बनाने के लिए उसकी तार बंधी को हटा कर उसका विस्तार किया गया l पहले से गाड़ी हुई चीन- पट्टियों को वहाँ से हटाया गया l
पक्षियों के परिन्दो में पानी भरा गया l ग्रुप नंबर 4 कल्पना दल ने सब्जी- पूरी के रूप में स्वादिष्ट भोजन बनाया l सभी स्वयं सेवकों ने भोजन मंत्र के बाद भोजन किया l

दूसरे सत्र में पेंटर जुझा राम चौहान ने स्वयं सेवकों को पेंटिंग्स से कई तरीके बताये तथा पेंटिंग्स को आज की आवश्यकता भी बताया l आपने बताया कि हम पेंटिंग को एक व्यवसाय के रूप में अपना कर अच्छी आमदनी कमा सकते है तथा बहुत सारे लोगों को रोजगार दे सकते है l

प्रधानाचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने बताया कि हमें शिक्षा अर्जन के बाद सिर्फ नौकरी के भरोसे नहीं बैठना हैl ऐसे बहुत सारे हुनर है जिसके माध्यम से हम अपना जीविकोपार्जन अच्छी तरह से कर सकते हैं तथा दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं l

कार्यक्रम अधिकारी फत्ता राम पंवार ने शिविर के पिछले तीन दिनों के कार्यो से अवगत कराया और आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमो से भी अवगत कराया l
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
