बाड़मेर – 1970 के दशक में बाडमेर जिला सामाजिक, राजनैतिक एक शिक्षा की द्दस्ट्रि में पूर्ण रूप से बहुत ही पिछडा जिला माना जाता था । शिक्षक ओर जनप्रतिनिधि भी बाहरी जिलों से आते थे साक्षरता दर शून्य के आस पास थी ऐसे समय में सीमावृति गाँव भलगाँव ( बाखासर ) के निवासी मघाराम जी मेघवाल ने कॉलेज की शिक्षा पूर्ण कर सरकारी नौकरी के साथ समाज में शिक्षा, सामाजिक कुरीतिया एवं रुढीवादी परम्पराओं को समाप्त करने को लेकर जनजाग्रति पैदा करने का कार्य किया साथ ही अपनी तीन बेटियाँ ओर दो बेटों को उच्च शिक्षा दिलाई । जो सभी अच्छे पदों पर आसीन है।


बड़ी बेटी कलावती मेघवाल का विवाह 2001 को थराद (गुजरात) में सम्पन्न हुआ था।
बेटी कलावती शुरू से ही प्रतिभाशाली थी सीनियर के बाद बीएसटीसी, बीएड, एम ए एवं 2024 में वकालात की डिग्री हासिल की।
दो बेटो मे बड़ा बेटा उद्यानिकी मे एमएससी (श्रीनगर) एवं छोटा कीर्तन बीधारएस है।
विवाह के 17 वर्ष तक गृहणी कार्य करने के उपरान्त 1917 में नगर पार्षद के चुनाव से अपने राजनैतिक केरियर की शुरुआत की।
2019 में महिला मोर्चा की महामंत्री, 2021 में 2021 में महिला मोर्चा थराद शहर की प्रमुख,2024 में बनास कांटा जिला संगठन मंत्री के विभिन्न पदों पर कार्य कार्य किया।
पार्टी में लगातार सरहानिय सेवा के उपरान्त कल 8 मार्च 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वाव थराद जिले की उपजिला प्रमुख नियुक्त किया गया।
वार्ता के दोरान कलावति ने बताया कि मेरे इन सब कार्यों के पीछे माता-पिता के संस्कार एवं ससुराल पक्ष का हर तरह से सहयोग रहा है।
जिला उपप्रमुख बनने के बाद पहली बार अपने पीहर बाड़मेर आने पर पिता श्री मघाराम जी मेघवाल द्वारा अपने निवास महावीर नगर बाडमेर में बेटी के सम्मान में अभिनन्दन समारोह रखा गया जिसमें दीपाराम मेघवाल अधिशाषी अभियन्ता, प्रो० मेघावात गढवीर एवं तगाराम खती जिलाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिषद बाड़मेर ने बेटी कलावती के सम्मान मे अपने विचार रखे।
मेघवाल परिषद बाडमेर की ओर से शॉल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया।
. इस अवसर पर दामाद मनसुख जी थराद,पवन परिहार अधिशाषी अजियन्ता, बाबुलाल जी गर्ग अध्यक्ष, रुघाराम जी गर्ग प्रधानाचार्य, मालाराम जी तंवर, इंजि. भेराराम जी कागा, वैणाराम जी , प्रकाश मूलु रावतसर,गेमराराम जी गर्ग सहित मित्रगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त मे मघाराम जी मेघवाल ने आगन्तुक मेहमानों का धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया।
तगाराम खती . जिलाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल
परिषद बाड़मेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *