🏆 ऐतिहासिक विजय: संकल्प से सिद्धि तक का सफर🏆
लेखक
सोहनलाल सिंगारिया
प्राचार्य एवं PEEO भादसी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादसी एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादसी
जहाँ अभाव होता है, वहीं स्वभाव और प्रभाव की असली परीक्षा होती है।
बड़े ही हर्ष, गर्व और संतोष का विषय है, कि इस वर्ष सत्र 2025-2026 के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम ने, न केवल अंकों का कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और टीम भावना के आगे संसाधन और रिक्त पद भी छोटे पड़ जाते हैं।
🌟 एक अनूठी शैक्षिक मिसाल: साझा शिक्षण, साझा सफलता
इस सत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि हमारी ‘साझा शिक्षण रणनीति’ रही।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादसी (PEEO अधीनस्थ)
जहाँ मात्र एक प्रधानाचार्य और एक तृतीय श्रेणी शिक्षक कार्यरत थे, वहाँ की कक्षा 6 से 10 तक की बालिकाओं के भविष्य को अंधकार में न छोड़ते हुए हमने SDMC मैं प्रस्ताव लेकर, उन्हें मुख्य PEEO विद्यालय में साथ बिठाकर अध्ययन करवाया।
इस अभिनव प्रयोग का सुखद परिणाम आज हमारे सामने है
बालिका विद्यालय (कक्षा 10वीं) का परिणाम
कुल 13 बालिकाएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं और सभी उत्तीर्ण होकर शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दिया।
प्रथम श्रेणी (1st Div): 05
द्वितीय श्रेणी(2nd Div) 06
तृतीय श्रेणी (3rd Div): 02
गर्व के क्षण
रिंकू कुमारी ने 80.67% अंकों के साथ बालिका विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
📊 मुख्य विद्यालय (रा.उ.मा.वि. भादसी) का शानदार प्रदर्शन
मुख्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है:
प्रविष्ट विद्यार्थी 45
परिणाम: शत-प्रतिशत
प्रथम श्रेणी 25 विद्यार्थी
द्वितीय श्रेणी 17 विद्यार्थी
तृतीय श्रेणी 03 विद्यार्थी
टोपर्स
कमलेश सिंह (86.83%),
सुरेश रावत (86%)
खुशबू रावत (83.33%)
🔥 अभावों पर प्रहार: हमारे ‘सुपर हीरोज’ शिक्षक साथी
यह परिणाम इसलिए भी विशेष है क्योंकि हमारे विद्यालय में गणित, विज्ञान और संस्कृत जैसे कठिन विषयों के वरिष्ठ अध्यापकों के पद रिक्त थे। इसके बावजूद, हमारे शिक्षकों ने अतिरिक्त उत्तरदायित्व ओढ़कर विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाई:
श्री राजेश गुर्जर
(व्याख्याता हिंदी): आपने हिंदी के व्याख्याता होते हुए भी संस्कृत विषय की कमान संभाली और 100% परिणाम सुनिश्चित किया। आपकी यह सेवा अनुकरणीय है।
श्री पुखराज भांभी
(अध्यापक L-2): गणित जैसे कठिन विषय में रिक्त पद की चुनौती को आपने स्वीकार किया और विद्यार्थियों को गणित में पारंगत कर उत्कृष्ट परिणाम दिया।
श्री छैलाराम
(व्याख्याता भूगोल): आपने पूरी निष्ठा के साथ सामाजिक विज्ञान विषय का अध्यापन करवाकर सफलता की नींव रखी।
श्री पुखराज चौधरी
(अध्यापक L-2, रा.उ.प्रा.वि. सोहनपुरा): PEEO अधीनस्थ विद्यालय से आकर आपने हमारे बच्चों को विज्ञान का जो ज्ञान दिया, वह आज परिणाम में चमक रहा है।
श्री नेमीचंद मुंडोतिया (व्याख्याता हिंदी) एवम
श्री राजपाल चौधरी(व्याख्याता अंग्रेजी): आपके निरंतर मार्गदर्शन ने भाषा विषयों में विद्यार्थियों को निपुण बनाया।
गाँव के गौरव और भावी उम्मीदें
समस्त ग्राम पंचायत भादसी ग्रामवासियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC/SDMC) को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई!
यह परिणाम बताता है कि जब गाँव और विद्यालय साथ मिलकर चलते हैं, तो सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आसमान छू सकते हैं।
मैं,सोहनलाल सिंगरिया प्राचार्य एवं PEEO भादसी अपनी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ, और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की ‘प्रकृति’ (Nature) से
मंगलकामना करता हूँ।
बधाई और शुभकामनाओं सहित

सोहनलाल सिंगारिया
प्राचार्य एवम PEEO
भादसी ब्लॉक बदनोर, जिला ब्यावर
