जैसलमेर। राजस्थान के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र में स्थित पावन सच्चा नाथ मंदिर इन दिनों आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत त्रिवेणी महा संगम बना हुआ है। मंदिर परिसर में आयोजित सेवा कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ क्षेत्रवासियों का भी मन मोह लिया।

रक्तवीर स्व. भवानी शंकर (भानु) की स्मृति में लगातार तीसरे वर्ष श्रद्धालुओं के लिए शरबती पेयजल एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी व्यवस्था सहयोगी संस्थाएं 1.भानु सेवा संस्थान फलोदी, की उप शाखा दव 2. भूत पूर्व विद्यार्थी परिषद राउमावि दव 3. समस्त स्टॉफ PEEO क्षेत्र दव 4. DSP जीवन लाल खत्री सीकर और नरपत सिंह राशन डीलर दव सहित अन्य भामाशाहों द्वारा की गई।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले 30 कर्मवीरों को “रक्तवीर स्व. भवानी शंकर (भानु) सेवा सम्मान” से अलंकृत किया गया।
ख्याला मठ के मठाधीश महंत गुरु गोरखनाथ ने अपने कर कमलों से सभी कर्मवीरों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश दिया गया।
सम्मानित कर्मवीर
नरपत सिंह, प्रेम कुमार, दमा राम, ओमप्रकाश, मनमोहन मीणा, लीलू सिंह, हेमंत कुमार, प्रकाश सिंह, लोकेंद्र कुमार, तेजू सिंह, अरविन्द सिंह, चंद्रवीर, अभिमन्यु सिंह, सुमेर सिंह, कैलाश कुमार, गणपत राम, रमेश खान, कैलाश कंवर, आशा कंवर, कविता, जशोदा, वसुंधरा, पुष्पा, मोतिया, लक्ष्मी कंवर, हवा कंवर, माया, पायल कंवर, देवकी एवं ममता।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” का संदेश समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है।
सच्चा नाथ मंदिर में आयोजित यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों का भी सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।
