बाड़मेर । समाजसेवी मानाराम परिहार कगाऊ हाल बालोतरा पूर्व विकास अधिकारी एल आई सी द्वारा ऐवन पुत्री चन्द्राराम मेघवाल गांव गोलिया महेचान धनवा जिला बालोतरा जो GNM प्रशिक्षण कर रही हैं, प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उसे अध्ययन गोद योजना में शामिल कर समाजसेवी परिहार ने 23 फरवरी 2026 को 25,000 रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान कर बहुत ही प्रेरणादायक ओर अनुकरणीय कार्य किया हैं।


अध्ययन गोद योजना सत्र 2025-26 में ऐवन छठी छात्रा हैं जो अध्ययनरत हैं। इस सत्र छः छात्राएं योजना का लाभान्वित हो रही हैं।
इस योजना में आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को अवसर दिया जाता हैं जिससे छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित न रहे और बीच में पढ़ाई न छूटे। मैं इनके उज्ज्वल कैरियर शुभकामनाएं देता हूँ।
मैं प्रकृति से भामाशाह मानाराम परिहार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
शिक्षा दान महा दान!
जय भीम,नमो बुद्धाय!
🙏
मास्टर वीराराम भुरटिया(बाड़मेर)
अध्ययन गोद योजना निर्माता,संचालक,सामाजिक चिंतक एवं पे बैक टू सोसायटी प्रेरक़।
9571808095

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *